फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Happy Eid by hugging each other

क्षेत्र में जोशो-खरोश के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

Sun, 10 Jul 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Happy Eid by hugging each other
कोटद्वार, दुगड्डा और लैंसडौन क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बारिश होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी और कुर्बानी देकर अल्लाह ताला की इबादत की।
विज्ञापन

रविवार सुबह बारिश होने के कारण ईदगाह के स्थान पर शहर की सातों मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा करने का निर्णय लिया गया। कोटद्वार की मुख्य जामा मस्जिद में लोग सुबह 7 बजे से ही पहुंच गए थे। सुबह 8 बजे मस्जिद के इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने लोगों को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

लकड़ी पड़ाव स्थित रशीदिया मस्जिद में इमाम मुफ्ती जुनैद अहमद ने सुबह 7:45 बजे नमाज अदा कराई। लकड़ी पड़ाव स्थित मदीना मस्जिद में मौलाना सरफराज ने 7:15 बजे, स्टेडियम कॉलोनी स्थित बिलाल मस्जिद में इमाम इमरान ने 6:40 बजे, लकड़ी पड़ाव स्थित मदनी मस्जिद में इमाम कारी नूर आलम ने 7:15 बजे से, आम पड़ाव स्थित मक्का मस्जिद में मौलवी मो. कासिम ने 6:30 बजे, ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में इमाम मो. इलियास ने 8:00 बजे और कब्रिस्तान मस्जिद कौडिया में इमाम मो. आरिफ ने सुबह 7:00 बजे लोगों को ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जामा मस्जिद दुगड्डा में इमाम मुजफ्फर हुसैन सुबह 8:00 बजे लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। लैंसडौन में इमाम इरफान ने लोगों को 8:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed