फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guru Gorakhnath's stick procession came out with pomp

धूमधाम से निकली गुरु गोरखनाथ की छड़ी शोभायात्रा

Sun, 19 Sep 2021 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Guru Gorakhnath's stick procession came out with pomp
श्री गुरु गोरखनाथ जहारवीर महाराज छड़ी और गद्दी पूजन महोत्सव शहर में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शहर में गुरुगोरखनाथ की छड़ी शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने श्रीगुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और गुणगान करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रविवार शाम को छड़ी महोत्सव के संयोजक अरविंद वर्मा के मार्गदर्शन में गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे से श्रद्धालुओं ने श्रीगुरु गोरखनाथ जहारवीर छड़ी और गद्दी की शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बैंडबाजों और ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धालु छड़ी उठाकर स्टेशन रोड, झंडा चौक, पटेल मार्ग पहुंचे। वहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्री गुरु गोरखनाथ की छड़ी का पूजन किया गया। इसके बाद नजीबाबाद रोड, लालबत्ती चौक होते हुए एक नजीबाबाद मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट पर पहुंची। नजीबाबाद रोड के एक बरातघर में छड़ी और गद्दी का विधिविधान से पूजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल नेगी, सचिव रविंद जजेड़ी, राकेश जदली, मनोज वर्मा, सुबोध ममगाई, महेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र जजेड़ी, भास्कर बुड़ाकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed