फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar killed an old woman in Gajrijal village

रिखणीखाल ब्लाक के गजरीजाल गांव में बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

Mon, 03 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Guldar killed an old woman in Gajrijal village
रिखणीखाल ब्लाक के गजरीजाल गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला। महिला का अधखाया शव जंगल से बरामद किया गया है। सूचना पर गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के वन कर्मियों और रिखणीखाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रिखणीखाल ब्लाक की ग्रामपंचायत ढिकोलिया की प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत के गजरीजाल गांव निवासी सावित्री देवी (90) पत्नी स्व. विजय सिंह गत 26 जनवरी को नजदीक के गांव बालाचौड़ गई थी। काफी दिन बाद भी उसके नहीं लौटने पर गांव के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, जिस पर गजरजाल-बालाचौड़ के बीच पैदल रास्ते में ग्रामीणों को वृद्धा का मफलर पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते वृद्धा की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार तीन फरवरी को गांव वालों को वृद्धा का अधखाया शव रेंज के सिविल जंगल में झाड़ियों के बीच पत्थरों की ओट में देखा। उन्होंने इसकी सूचना दीवा रेंज कार्यालय और रिखीणीखाल थाना पुलिस को दी। रिखणीखाल थाना प्रभारी एसआई प्रमोद शाह ने बताया कि बुजुर्ग महिला का अधखाया शव बरामद कर लिया गया हैै। संभवत उसको गुलदार ने मारा है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed