फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar entered Bathroom .

बाथरूम में घुसा गुलदार

Sat, 28 Jan 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 28 Jan 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Guldar entered Bathroom .
कोटद्वार के दुर्गापुरी में मकान में घुसे गुलदार को पिंजरे में कैद करने के बाद ले जाते वन कर्मी। - फोटो : amar ujala.

भाबर के ग्राम पंचायत दुर्गापुर में एक ग्रामीण के घर की बाथरूम में गुलदार घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण ने गुलदार को बाथरूम में बंद कर वन विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे बाद गुलदार को पिंजरे में कैद किया।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे दुर्गापुर में पुष्पा देवी ने अपने आंगन में गुलदार को घूमते देखा। शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। उसके बाद सुबह करीब आठ बजे गुलदार ग्रामीण रमापति के बाथरूम में घुस गया। रमापति ने बताया कि उनका दामाद पुरुषोत्तम फुलारा बाथरूम में गीजर से गर्म पानी लेने गया, लेकिन वहां गुलदार बैठा देख उसके होश उड़ गए। उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और उनकी मदद से बाथरूम का दरवाजा बंद किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बाथरूम में गुलदार के बंद किए जाने की सूचना वन विभाग को दी। विभाग की टीम पिंजरा लेकर करीब 11 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने बाथरूम के दरवाजे पर पिंजरा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद किया। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ मयंक शेखर झा ने बताया कि दुर्गापुर से पकड़ा गया छह वर्षीय नर गुलदार था। डाक्टरी जांच में वह पूर्ण रूप से स्वस्थ पाया गया है। उसे लैंसडौन के जंगल में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed