फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar did not get caught, panic persists

पकड़ में नहीं आया गुलदार, दहशत बरकरार

Sat, 04 Dec 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Guldar did not get caught, panic persists
दुगड्डा के सरूड़ा-जुवा मार्ग पर घटनास्थल के पास लगाया गया पिंजरा। - फोटो : KOTDWAR
गुलदार को पकड़ने के लिए सरूड़ा गांव की सरहद पर लगाए गए पिंजरे में गुलदार नहीं फंसा है। ऐसे में दुगड्डा ब्लाक के सरूड़ा, सकाली से लेकर जुवा और भैड़गांव तक गुलदार की दहशत बनी है। वन विभाग की टीम के साथ गांव के युवाओं की टीम भी रात्रि गश्त कर रही है। वहीं दिन ढलते ही लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने के लिए भी ग्रामीणों ने टोली बना दी है।
विज्ञापन

एक दिसंबर को भैड़गांव निवासी 65 वर्षीय जयंती कंडवाल को गुलदार ने मार डाला था। तब से इस घटना के बाद से जुवा और भैड़गांव समेत आसपास के करीब दर्जनभर गांवों में दहशत बनी है। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज की ओर से सरूड़ा गांव की सरहद पर पिंजरा लगाया गया है। युवा समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल, पूर्व शिक्षक किशोर कंडवाल ने कहा कि गुलदार आदमखोर हो चुका है, ऐसे में दूसरी घटना होने से पहले उसे मार देना चाहिए। ग्रामीणों की ओर से चेतावनी दी गई है कि घटना की पुनरावृत्ति हुई तो सरकार और वन विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि गुलदार की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। दो तीन दिन में यदि गुलदार पिंजरे में नहीं फंसता है तो पिंजरे की लोकेशन बदल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed