फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar attacked again in Bichla Dhangu area

बिचला ढांगू क्षेत्र में गुलदार ने फिर किया हमला

Tue, 06 Jul 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked again in Bichla Dhangu area
द्वारीखाल विकासखंड की बिचला ढांगू पट्टी में गुलदार की दहशत थमने का नाम नहीं ले रहा है। छह दिन के भीतर गुलदार के हमले की दूसरी घटना से क्षेत्रवासी सहमें हुए हैं। मंगलवार तड़के कांडी गांव में नेपाली श्रमिकों के डेरे में गुलदार के हमले के बाद दहशत और बढ़ गई है। गढ़वाल वन प्रभाग के बाद अब लैंसडौन वन प्रभाग भी हरकत में आ गया है। लैंसडौन वन प्रभाग ने कांडी गांव में लगाने के लिए पिंजरा भेज दिया है। रात की पेट्रोलिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बीती एक जुलाई को गुलदार ने बागी गांव के निवासी युवक को मार डाला था। घटना के बाद गढ़वाल वन प्रभाग की ओर से नौगांव में पिंजरा लगाया गया, लेकिन गुलदार नहीं पकड़ा गया। मंगलवार सुबह गुलदार ने बागी (किनसुर) से सटे कांडी गांव में एक मजदूर को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन

कांडी के प्रधान प्रह्लाद सिंह नेगी, किनसुर के दीपचंद शाह ने कहा कि नौगांव, बागी क्षेत्र में युवक को मारने वाला और कांडी में नेपाली श्रमिक को घायल करने वाला गुलदार एक ही है। ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा का कहना है कि गुलदार अब नरभक्षी बन चुका है, ऐसे में उसे मार जाना चाहिए। क्षेत्रवासियों ने गुलदार को मारने के लिए शिकारी तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किनसुर के प्रधान दीपचंद शाह ने बताया कि किनसुर, बागी, तैड़ी, पोगठा और मैठाणा राजस्व गांवों की ग्राम पंचायत किनसुर पड़ती है। पूरा क्षेत्र जंगल का है। ऐसे में लोगों का अकेले कहीं जाना मुश्किल हो गया है। नौगांव (कोट) की प्रधान अनीता देवी और संजय बिष्ट का कहना है कि गुलदार की दहशत के कारण लोग दिन में भी खेती किसानी के लिए अकेले नहीं जा पा रहे हैं।

.
.
बिचला ढांगू के कांडी गांव में घटनास्थल के पास लगाने के लिए पिंजरा भेज दिया गया है। घायल नेपाली श्रमिक को पांच हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की गई है। बाकी धनराशि चिकित्सीय रिपोर्ट मिलने के बाद दी जाएगी। मौके पर वन कर्मी पेट्रोलिंग करने लगे हैं।
-दीपक सिंह, डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed