फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar attacked a young man who was chugging goat in the field

खेत में बकरी चुगा रहे युवक पर गुलदार ने किया हमला

Thu, 19 Aug 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked a young man who was chugging goat in the field
पोखड़ा ब्लाक के अंतर्गत गडोली गांव में खेत में बकरी चुगा रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। युवक ने साहस जुटाते हुए सुरक्षित स्थान की और दौड़ लगाई और अन्य साथी ने गुलदार पर पत्थर फेंके तो गुलदार भाग गया। घायल युवक को नौगांवखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति में सुधार है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन

पटवारी सर्किल किमगडीगाड-प्रथम के राजस्व उपनिरीक्षक दिनेश डोबरियाल ने बताया कि गडोली गांव निवासी सूरज सिंह नेगी (26) पुत्र रणबीर सिंह नेगी बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गांव के एक अन्य युवक बालकिशन रावत के साथ इंटर कालेज देवराजखाल के समीप खेतों में बकरियां चुगा रहा था। इसी दौरान एक बकरी नीचे के खेत में चली गई, जिसे लेने वह निचले खेत में जा पहुंचा और यहां पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पहले तो वह सकपका गया, लेकिन फिर उसने हिम्मत दिखाते हुए ऊपर की ओर दौड़ लगा दी। साथ ही हल्ला मचाया तो साथ गए युवक बालकिशन ने गुलदार पर पत्थर फेंके और गुलदार भाग गया। सूरज की पीठ और हाथ पर चोटें आई हैं। उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। स्थानीय ग्रामीण रतन सिंह, महिपाल सिंह नेगी, भगत सिंह रावत सहित अन्य ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की। उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज अधिकारी शुचि चौहान ने बताया कि घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों की ओर से क्षेत्र में पिंजरा लगाने के लिए डीएम और डीएफओ को ज्ञापन भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed