फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Green card will also be made from Kotdwar for Chardham Yatra

चारधाम यात्रा के लिए कोटद्वार से भी बनेंगे ग्रीन कार्ड

Mon, 18 Apr 2022 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Green card will also be made from Kotdwar for Chardham Yatra
उत्तराखंड की सबसे बड़ी परिवहन कंपनी जीएमओयू और उपसंभागीय परिवहन कार्यालय कोटद्वार की ओर से चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिवहन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा पर जाने के इच्छुक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को सात वाहनों के भौतिक निरीक्षण के बाद उन्हें ग्रीन कार्ड जारी किए गए।
विज्ञापन

एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव और प्राविधिक निरीक्षक प्रदीप रौथाण ने बताया कि ऋषिकेश के साथ ही कोटद्वार से भी चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को परिवहन विभाग ने सात वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए। बताया कि चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए शासन के निर्देश पर वाहनों का भौतिक सत्यापन कर ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिसमें वाहन की स्थिति, सीटों और टायरों की स्थिति अच्छी होनी जरूरी है। कहा कि ग्रीन कार्ड जारी करने की व्यवस्था आनलाइन भी उपलब्ध है, लेकिन प्राविधिक निरीक्षक का भौतिक निरीक्षण जरूरी है। बताया कि कोटद्वार में करीब 230 बसें और 1000 से अधिक टैक्सी व मैक्सी हैं। उनके लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने कहा कि कंपनी की ओर से चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। जल्द ही ऋषिकेश में चारधाम जाने वाले वाहनों की संख्या लॉटरी के माध्यम से निकाली जाएगी। कंपनी ने फिटनेस वाहनों का ग्रीन कार्ड के लिए भौतिक निरीक्षण करने की प्रक्रिया को अनावश्यक करार दिया। कहा कि जल्द ही इस मसले पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मोटर मालिकों की समस्या बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed