फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GRC-Rishikesh XI won by Lansdowne

जीआरसी लैंसडौन-ऋषिकेश इलेवन ने जीते

Wed, 06 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार Updated Wed, 06 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा योग फाउंडेशन व कोटद्वार फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से राज्य स्तरीय गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन पूल बी के दो मैच खेले गए।
विज्ञापन


बुधवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित गढ़वाल कप का पहला मैच गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन और कोटद्वार यूनाइटेड के बीच खेला गया। पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं रही। दूसरे हाफ में गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर के स्ट्राइकर दानवेंद्र सिंह रावत ने गोल किया। कोटद्वार ने मैच में बराबरी के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जीआरसी ने मैच 1-0 से जीता।

दूसरा मैच हल्द्वानी इलेवन और ऋषिकेश इलेवन के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर रही। इसके बाद ऋषिकेश ने गोल किया। मैच के 50वें मिनट में ऋषिकेश के अरविंद चौहान ने पहला गोल मारकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके कुछ मिनट अंतराल में नीरज सजवाण और गौतम नेगी ने एक-एक गोल किए और फिर ऋषिकेश ने मैच 3-0 से जीत लिया। मैच के निर्णायक अजीत नेगी, सत्यदर्शन सिंह रावत, पुष्कर गुसाईं, शैलेंद्र सिंह और अरुण गुसाईं थेे। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं, अभिषेक उप्रेती ने सुनाया।
विज्ञापन

इस मौके पर रवींद्र सिंह रावत, इरदीश बाबा, रजनेश रावत, प्रकाश चौधरी, अरुण कुकरेती, सीमा कुकरेती, सुनील रावत, बीडी शर्मा, सिद्धार्थ रावत, जितेंद्र रावत, विपिन चौहान, धीरेंद कंडारी, मान सिंह थापा, दर्शन सिंह भंडारी, संदीप नैनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होने वाले मैच
पहला मैच- ऋषिकेश और गढ़वाल रेजिमेंट सेंटर।  
दूसरा मैच- कोटद्वार यूनाइटेड और हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed