फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Gokhale removed from the road, vegetable vendors spread on NH, increased problem

गोखले मार्ग से हटे, एनएच पर पसरे सब्जी वाले, बढ़ी दिक्कत

Sat, 30 Apr 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Gokhale removed from the road, vegetable vendors spread on NH, increased problem
कोटद्वार में एनएच पर लगने लगी फल सब्जी वालों के ठेलियां। - फोटो : KOTDWAR
गोखले मार्ग से हटने के बाद फल सब्जी वालों ने नेशनल हाईवे (एनएच) पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। इससे जहां दोपहिया वाहनों की पार्किंग की समस्या खड़ी हो गई है, वहीं एनएच पर जाम भी लग रहा है। पुलिस के कई वाहन एनएच पर दौड़ रहे हैं, लेकिन वे भी इन्हें हटाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

गोखले मार्ग पर लग रहे फल सब्जी मार्केट को पुलिस प्रशासन ने गत 22 अप्रैल को सख्ती दिखाकर खाली करा दिया था। पुलिस ने मार्ग पर हल्के वाहनों की आवाजाही कराई। गोखले मार्ग से हटने के बाद फल सब्जी विक्रेताओं ने अपनी फड़ें व रेहड़ी ठेलियां एनएच पर लगानी शुरू कर दी है। नगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण दोपहिया वाहनों की पार्किंग एनएच पर सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी के भीतर होती है, लेकिन इस स्थान पर फल सब्जी की फड़ें और ठेलियां लगने से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मस्जिद के समीप और बद्रीनाथ मार्ग पर झंडाचौक और पंजाब नेशनल बैंक के समीप हो रही है। इसके अलावा झंडाचौक में भी फल सब्जियों की ठेलियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फल सब्जी विक्रेताओं ने पटेल मार्ग पर भी कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन

नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी, पूर्व महासचिव डबल सिंह रावत, वरिष्ठ नागरिक सुदर्शन कोटनाला का कहना है कि एनएच पर फल सब्जी की ठेलियां लगने से दोपहिया वाहनों की पार्किंग में समस्या हो रही है। मार्ग पर एनएच पेट्रोलिंग वाहन, वाहनों को उठाने वाला वाहन और इंटरसेप्टर कार दौड़ रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस प्रशासन को एनएच से फल और सब्जी की ठेलियों को हटाकर मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था बनाते हुए यातायात सुचारु करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच और गोखले मार्ग पर यातायात को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त को साथ लेकर मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कर फल सब्जी की रेहड़ी-ठेलियां लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- शिव कुमार यातायात निरीक्षक कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed