{"_id":"6781e954d6bae548a50c55f0","slug":"gic-kumbhichand-volunteers-should-give-shape-to-resolutions-and-action-plans-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-591173-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी कुंभीचौड़: संकल्पों और कार्ययोजनाओं को मूर्तरूप दें स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी कुंभीचौड़: संकल्पों और कार्ययोजनाओं को मूर्तरूप दें स्वयंसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ओर सेवित क्षेत्रों में श्रमदान कर एवं जागरूक कर जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का संकल्प लिया।शुक्रवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि जेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाशचंद्र कुकरेती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए शिविर में लिए गए संकल्पों और कार्ययोजनाओं को मूर्तरूप देने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल ने कहा कि समाज और देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने जनजागरूकता में कमी नहीं आने देने की सलाह दी।
समारोह का संचालन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र भंडारी ने स्वयंसेवियों को अनुशासित रहकर जीवन निर्वाह की सलाह दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने लक्ष्यगीत, संकल्प गीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मिथलेश बलोधी, सुनील प्रकाश मधवाल, दामोदर प्रसाद, प्रकाशचंद्र सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह रावत, दयानंद भट्ट, मोहन धूलिया आदि उपस्थित रहे।