{"_id":"f57fd89e61d95569db1272fb318f1943","slug":"gic-dugadda-selected-for-model-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल विद्यालय के लिए जीआईसी दुगड्डा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल विद्यालय के लिए जीआईसी दुगड्डा का चयन
दुगड्डा
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से मॉडल विद्यालयों के चयन के तहत जीआईसी दुगड्डा का चयन किया गया है। प्रधानाचार्य बीएस रावत ने बताया कि अपर मुख्य सचिव एस राजू ने 14 जनवरी को शासनादेश जारी कर दिए हैं। रावत ने कहा कि मॉडल विद्यालय के लिए चयनित होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने में सहायता मिलेगी।
विद्यालय के जीर्ण-शीर्ण हो रहे प्रयोगशालाओं का भी नव-निर्माण होगा। इससे छात्रों को प्रयोगात्मक कार्य के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बताया कि प्रदेश के 95 विकास खंडों के 190 विद्यालयों का मॉडल विद्यालय के रूप में चयन किया है। इसमें पौड़ी जिले के 30 विद्यालय सम्मिलित है। स्थानीय शिक्षा संस्कृति एवं कला को प्रोत्साहन देने के लिये पृथक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। मॉडल विद्यालय में पुस्तकालयों, प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ीकरण और ई-पुस्तकालयों की भी सुविधा होगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथ समन्वय स्थापित कर छात्र-छात्राओं के निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। मॉडल विद्यालय विकसित होने पर दूरस्थ क्षेत्रों से आवागमन के लिये परिवहन सुविधा तथा हॉस्टल की स्थापना भी की जाएगी।