फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Get back one lakh rupees cheated from the businessman

Kotdwar News: व्यापारी से ठगे एक लाख रुपये वापस दिलाए

Sat, 05 Aug 2023 06:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Get back one lakh rupees cheated from the businessman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। अंतरराष्ट्रीय ग्राहक दिलाने के नाम पर साइबर ठग ने कोटद्वार के एक व्यापारी से करीब एक लाख रुपये की ठगी कर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए उसकी ठगी गई रकम को वापस करा दी है।
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि 29 जुलाई को डिवाईन अर्थ हर्बल इंटरप्राइजेज कोटद्वार निवासी प्रमोद बंसल ने दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे फोन पर संपर्क किया। उसने उनके उत्पाद की तारीफ करते हुए व्यापार करने का अपना अंतरराष्ट्रीय पोर्टल के बारे में जानकारी दी। कहा कि वह इस पोर्टल के माध्यम से उन्हें उनके उत्पाद बेचने के लिए दो अंतरराष्ट्रीय ग्राहक दिला सकते हैं। ठग ने पोर्टल के सब्सक्रिप्सन चार्ज के रूप में उससे 1,12,000 रुपये देने को कहा। ठग की चिकनी चुपड़ी बातों पर आकर उन्होंने बैंक खाते में रुपये डाल दिए। इसके बाद जब उससे संपर्क किया तो उसका फोन बंद आया। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

बताया कि ठगी की तहरीर प्राप्त होते ही एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देश पर मामले में साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके तहत नियमानुसार संबंधित पैमेंट गेटवे / बैंक नोडल से पत्राचार कर करते हुए आवेदक के खाते से कटी 1,12,000 रुपये की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed