फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Mayor General seat Along with men, women also voted for mayor.

उत्तराखंड निकाय चुनाव: सामान्य सीट...कोटद्वार में मेयर के लिए पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी ठोकी ताल

Thu, 19 Dec 2024 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 05:24 PM IST
सार

वर्ष 2013 में नगर पालिका के समय में पालिकाध्यक्ष की सीट एससी महिला आरक्षित रही। वर्ष 2017 में शासन ने नगर पालिका क्षेत्र में 35 ग्राम पंचायतों के 73 राजस्व गांवों को मिलाकर नगर निगम का गठन हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Mayor General seat Along with men, women also voted for mayor.
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के लिए आरक्षण की सूची जारी हो चुकी है और जल्द ही चुनाव का बिगुल फुंक सकता है। ऐसे में पिछले पांच सालों से मेयर का चुनाव लड़ने का सपना संजोए पार्टी प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी की बात करें तो यहां मेयर पद के लिए दावेदारों की लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है।

विज्ञापन


कई दिग्गज टिकट की दौड़ में शामिल हैं। और टिकट पाने के लिए दिल्ली से लेकर राजधानी देहरादून की दौड़ लगा रहे हैं। वर्ष 2013 में नगर पालिका के समय में पालिकाध्यक्ष की सीट एससी महिला आरक्षित रही। वर्ष 2017 में शासन ने नगर पालिका क्षेत्र में 35 ग्राम पंचायतों के 73 राजस्व गांवों को मिलाकर नगर निगम का गठन हुआ।
विज्ञापन


नगर निगम बनने के बाद वर्ष 2018 में इस सीट को महिला सामान्य कर दिया गया। जिसमें पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की धर्मपत्नी हेमलता नेगी निगम की पहली मेयर बनी। इस बार मेयर का पद सामान्य (अनारक्षित) घोषित किया गया है। कांग्रेस पार्टी में मेयर की दावेदारी करने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है, लेकिन अभी तक छह जनप्रतिनिधियों की ओर से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई है। इस बार दावेदारों में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पद के दावेदारों में शामिल लोगों की रिपोर्ट

रंजना रावत: महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। पालिका के समय में सभासद रह चुकी हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से हैं। (फोटो)

पुष्कर राणा: प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं। (फोटो)

बलवीर सिंह रावत: वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। पूर्व में शिक्षक संघ में जिलाध्यक्ष और प्रधानाचार्य एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता रह चुके हैं। (फोटो)


अमितराज सिंह: छात्रसंघ के महामंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। (फोटो)

डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल: जीएमओयू के संचालक के साथ ही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। (फोटो)

विजय रावत: विजय रावत वर्तमान में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं। वह पूर्व में यूथ कांग्रेस के विधानसभा इकाई अध्यक्ष, छात्रसंघ अध्यक्ष और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।(फोटो)

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: निकायों का टैक्स बकाया तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग के नियम सख्त
सुनील दत्त सेमवाल: यूकेडी से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वर्तमान में वह महानगर इकाई उपाध्यक्ष है। (फोटो)

गीता नेगी: निवर्तमान पार्षद हैं। पूर्व में दुगड्डा की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। पिछले चुनाव में भी दावेदारी की थी। (फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed