फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garhwal University Will appear on national television,

राष्ट्रीय चैनलों पर दिखाई देगा गढ़वाल विवि

Fri, 11 Mar 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Fri, 11 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University Will appear on national television,
चैनलों पर दिखेगा गढ़वाल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

अब गढ़वाल केंद्रीय विवि राष्ट्रीय चैनलों पर भी दिखाई देगा। गढ़वाल विवि ने अपनी डक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कर ली है। प्रथम चरण में फिल्म को यूट्यूब व विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। गढ़वाल विवि जल्द ही दूरदर्शन सहित अन्य राष्ट्रीय चैनलों पर भी दिखाई देगा।

विज्ञापन

गढ़वाल विवि के इतिहास में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अब गढ़वाल विवि के बारे में डाक्यूमेंट्री के माध्यम से जानकारी मिल सकेगी। इसमें विवि में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियां, भवन संरचना, सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों का वीडियो वर्जन है। ग्लोबल मीडिया टीवी की ओर से बनाई गई यह फिल्म करीब 37 मिनट की है।
विज्ञापन


फिल्म निर्माण में दो माह का समय लगा। डाक्यूमेंट्री निर्माण कमेटी के संयोजक डा. राकेश ड्योडी ने बताया कि फिल्म यूट्यूब व विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विवि के कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल ने कहा कि विवि में होने वाले कार्यक्रमों मे इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। शहर व क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में के दौरान भी डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रो. कौल ने बताया कि बाद में डाक्यूमेंट्री फिल्म को दूरदर्शन सहित अन्य राष्ट्रीय चैनलों पर भी प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed