{"_id":"578fb0274f1c1bd722c4b431","slug":"garhwal-university-bed-entrance-examination-results-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि का बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि का बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा 12 जून को कराई गई थी। विवि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विवि प्रशासन ने डेढ़ माह में परीक्षा परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा में 11047 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। विवि की करीब पांच हजार बीएड की सीटों के लिए परीक्षा 28 केंद्रों पर कराई गई थी। बीएड प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. डीएस नेगी ने बताया जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छात्र प्रवेश परीक्षा की अंकतालिका परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस अंकतालिका में पहली बार परीक्षार्थी की फोटो के साथ ही परीक्षार्थी का पूरा विवरण अंकित होगा।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम स्वयं तैयार किया है। पहले प्रवेश परीक्षा परिणाम एजेंसी की ओर से तैयार किया जाता था। ऐसे में त्रुटियों को ठीक करने के लिए विवि एजेंसी को भेजता था। जिसमें के काफी समय लगता था। ब्यूरो