फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garhwal Tanki emerged as the champion in the women's cricket tournament.

Kotdwar News: महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चैंपियन बनी गढ़वाल टंकी

Wed, 14 Jan 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 14 Jan 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Garhwal Tanki emerged as the champion in the women's cricket tournament.
जीआईसी कण्वघाटी में खेला गया महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में मकर संक्रांति मेला समिति किशनपुर की ओर से आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गढ़वाल टंकी ने सिद्धबली रॉयल्स को पराजित कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। सिद्धबली रॉयल्स की खिलाड़ी शिखा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन पूर्व मेयर प्रत्याशी और कांग्रेस नेता रंजना रावत ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। सिद्धबली रॉयल्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 96 रन बनाए। सिद्धबली रॉयल्स की ओर से मीना ने धुआंधार पारी खेलते हुए मात्र 36 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया। गढ़वाली टंकी की ओर से सरिता ने 15 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके।
विज्ञापन

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वाल टंकी के बल्लेबाजों ने मात्र तीन विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को पा लिया। गढ़वाल टंकी की ओर से सुनीता ने 38 और सपना ने 16 रनों का योगदान दिया। सौरभ ध्यानी और प्रियांशु केष्टवाल मैच के अंपायर रहे। देवेंद्र सिंह नेगी ने स्कोरिंग और गणेश धूलिया ने कमेंट्री की। अतिथि एवं आयोजन समिति ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष विकास कुकरेती, अनुसूया पांडे, राकेश मोहन धूलिया, सौरभ केष्टवाल, गौरव कुकरेती, मनोज शर्मा, मुकेश ममगई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed