{"_id":"6151c9f98ebc3e002b2f9a16","slug":"garhwal-marathon-will-be-held-in-three-phases-on-october-1-kotdwar-news-drn391676890","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर को तीन चरणों में होगी गढ़वाल मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर को तीन चरणों में होगी गढ़वाल मैराथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान सेवा समिति की ओर से पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 42वीं पुण्य तिथि के मौके पर फिट इंडिया मूवमेंट और नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड के तहत 01 अक्तूबर को गढ़वाल मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
यहां आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने बताया कि गढ़वाल मैराथन दौड़ तीन वर्गों में होगी। पहले वर्ग में विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिका वर्ग की 7 किमी. दौड़ होगी, जिसमें 18 वर्ष तक के बालक/बालिका प्रतिभाग कर सकेंगे। दूसरे वर्ग में गढ़वाल मंडल स्तर पर ओपन बालिका वर्ग की 14 किमी. मैराथन दौड़ होगी। तीसरे वर्ग में ओपन बालक वर्ग की 21 किमी. मैराथन दौड़ होगी। कहा कि सभी वर्गों की मैराथन दौड़ के लिए रूट तय कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में 2 हजार से अधिक युवाओं के प्रतिभाग करने की संभावना है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता अनूप बिष्ट, प्रथम एशियन मेडलिस्ट प्रीतम बिष्ट, स्पोर्ट्स ऑफिसर गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन व जिला युवा क्रीड़ा समन्वयक माध्यमिक शिक्षा योगंबर सिंह नेगी आदि मौजूद रहेंगे।