फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fury over screening and board exam evaluation being done together

स्क्रीनिंग और बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन का कार्य एक साथ होने से रोष

Sun, 11 Jul 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Fury over screening and board exam evaluation being done together
अटल उत्कृष्ट स्कूलों में नियुक्ति के लिए चयन परीक्षा की तिथि 15 जुलाई घोषित किए जाने से तीन हजार शिक्षक असमंजस की स्थिति में है। दरअसल वर्तमान में प्रदेश के सभी विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन चल रहा है। ऐसे में शिक्षकों की समझ में नहीं आ रहा है कि वे बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बनाएं या स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल हो। राजकीय शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से स्क्रीनिंग परीक्षा की तिथि बदलने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जयदीप रावत व महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में विभागीय निर्देशों के अनुसार 13 जुलाई तक मूल्यांकन का प्रथम चरण एवं 17 जुलाई को परीक्षाफल तैयार किया जाना है, लेकिन इस दौरान शासन ने प्रदेश के अटल उत्कृष्ट स्कूलों के लिए चयन परीक्षा की तिथि 15 जुलाई तय कर दी गई है। यह परीक्षा केवल दो शहरों देहरादून एवं हल्द्वानी में आयोजित की जानी है, जिसके कारण शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विभाग की ओर से अधिकांश शिक्षकों को विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इन परिस्थितियों में संबंधित प्रधानाचार्य शिक्षकों को स्क्रीनिंग परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने प्रांतीय कार्यकारिणी के माध्यम से सरकार को भेजे ज्ञापन में स्क्रीनिंग परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed