फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fulfillment of promises made to the affected the start picketing

वादाखिलाफी पर प्रभावितों ने किया धरना शुरू

Thu, 13 Oct 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 13 Oct 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों को रोजगार न मिलने और पूर्व में हुए समझौतों के अनुसार कार्य न होने से प्रभावित पथल्डू पुलिया के समीप धरने पर बैठ गए हैं। प्रभावितों ने परियोजना संचालन कर रही कंपनी सहित शासन-सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन शुरू करते हुए चौरास क्षेत्र के गुगली और मंगसू सहित अन्य गांव के लोगों ने छल करने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विगत 12 जुलाई को कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की अध्यक्षता में गठित मंत्रीमंडलीय उपसमिति के समक्ष कंपनी प्रबंधन ने नौकरी से हटाए गए प्रभावितों को वापस लेने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन


आर्थिक मुआवजा, सड़क और छूट गए प्रभावितों को रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर भी एक माह के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि पूर्व में कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन देकर 12 अक्तूबर तक कार्रवाई करने की मांग की गई थी, लेकिन कंपनी ने ज्ञापन पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा रहा है।  धरने में बसपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मुयाल, नीमचंद, राजेंद्र कुमार और लक्ष्मी देवी आदि बैठे।
.
..............................
- प्रभावितों की मांगों पर कार्रवाही चल रही है। सबसे अधिक समस्या सड़क की थी उसके लिए लोनिवि विभाग खंड कीर्तिनगर को सड़क की डीपीआर बनाने लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
वायआर शर्मा, जन संपर्क अधिकारी एएचपीसीएल श्रीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed