{"_id":"62717aa82967217e7d6d22f3","slug":"four-youths-died-due-to-drowning-in-khoh-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी डूबे: खोह नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, ईद पर बिजनौर से घूमने के लिए आए थे कोटद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी डूबे: खोह नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, ईद पर बिजनौर से घूमने के लिए आए थे कोटद्वार
Wed, 04 May 2022 12:25 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/दुगड्डा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/दुगड्डा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 May 2022 12:25 AM IST
सार
चार लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
नदी में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद की छुट्टी में कोटद्वार घूमने आए यूपी के बिजनौर जिले के नगीना के तीन युवकों समेत चार लोगों की खोह नदी में डूबने से मौत हो गई। आमसौड़-दुर्गादेवी के पास खोह नदी से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर नगीना बिजनौर यूपी के आठ लोग ईद की छुट्टी मनाने के लिए कोटद्वार पहुंचे थे। वे नदी में नहाने के मकसद से दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ और दुर्गादेवी के बीच खोह नदी में पहुंच गए। शाम चार बजे के करीब चार लोग नदी में नहाने के लिए उतरे। तभी एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा साथी भी नदी में उतर गया। देखते ही देखते वह भी डूब गया। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में चार लोग नदी में डूब गए।
विज्ञापन
चार लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि डूबे युवकों के साथी ने मृतकों की पहचान की। मृतकों में नदीम (42) पुत्र अनीश, जैब (29) पुत्र शाहिद, गुड्डू (24) पुत्र शाहिद निवासी नजदीक पुलिस चौकी नगीना बिजनौर यूपी और गालिब (15) पुत्र खालिद निवासी शेखी सराय नगीना बिजनौर यूपी शामिल हैं।