{"_id":"57b740624f1c1bff136eb003","slug":"four-candidates-were-nominated-on-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन चार प्रत्याशियों ने कराया नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन चार प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव के लिए पहले दिन शुक्रवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। विभिन्न पदों के लिए 25 प्रत्याशियों ने 47 नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष व सचिव के लिए चार-चार, सह सचिव के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए तीन, कार्यकारिणी सदस्य के लिए तीन, छात्रा प्रतिनिधि के लिए दो तथा विवि प्रतिनिधि के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। पहले दिन उपाध्यक्ष पद पर विमल व सुनीता गैरोला, सह सचिव पद के लिए ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट आर्गनाइजेशन की कुसुम पांडे व छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए त्रृप्ति ने नामांकन कराया है। नामांकन प्रक्रिया शनिवार को दो बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
ईवीएम से खींचे हाथ
श्रीनगर। छात्रसंघ चुनाव में ईवीएम का प्रयोग किए जाने से चुनाव कमेटी ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने बताया कि जटिलता अधिक होने से ईवीएम का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। हालांकि छात्रों ने ईवीएम के प्रयोग को बेहतर बताया था।
विज्ञापन
----------------------5
दिल्ली से बुलाए गए सुरक्षा सुपरवाइजर
बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में विवि प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसी से दो सुपर वाइजर अतिरिक्त बुलाए हैं। कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि दोनो सुपरवाइजर बिड़ला व चौरास परिसरों में निगरानी रखेंगे तथा प्रत्येक दिन की रिपोर्ट विवि प्रशासन को देंगे।
नामाकंन के लिए इन प्रमाण पत्रों को लाएं साथ
बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशियों को हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र व अंकतालिकाएं, स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की अंक तालिकाएं, परिचय पत्र व शुल्क रसीद की छाया प्रति लानी होगी। सत्यापन के लिए मूल प्रमाण पत्र भी लाने होंगे।