फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Forest department contract workers angry over inclusion in private outsourced agency

Kotdwar News: निजी आउटसोर्स एजेंसी में शामिल करने पर गुस्साए वन विभाग के संविदा कर्मी

Wed, 30 Aug 2023 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 30 Aug 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Forest department contract workers angry over inclusion in private outsourced agency
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार और लैंसडौन में हुई दैनिक संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ की बैठक
एक सितंबर के बाद प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। वन विभाग के रिशेप्सन सेंटर कोटद्वार और लैंसडौन में हुई दैनिक संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ की बैठक में उन्हें निजी आउटसोर्स एजेंसी में शामिल करने का पुरजोर विरोध किया गया। चेतावनी दी यदि प्रदेश सरकार ने इस संबंध में जल्द निर्णय नहीं लिया तो उपनल कर्मी एक सितंबर के बाद प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे। बैठक में कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के उपनल कर्मी भी शामिल हुए।

बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने कहा कि प्रदेशभर के वन प्रभागों में उपनल कर्मियों को विगत आठ माह से वेतन नहीं मिला है जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। वेतन नहीं मिलने के कारण देहरादून वन प्रभाग में उपनल कर्मी जयपाल सिंह को जहर खाने के लिए विवश होना पड़ा। कहा कि इस संबंध में प्रदेशभर में बैठकें व कार्यबहिष्कार किया जा रहा है। कहा कि 18 जुलाई को जारी शासनादेश में उपनल कर्मियों को पद के सापेक्ष 08 मद से वेतन भुगतान के आदेश जारी किए गए, लेकिन अन्य उपनल कर्मियों को किस मद से वेतन का भुगतान किया जाएगा यह स्पष्ट नहीं किया गया है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मियों को निजी आउटसोर्स एजेंसी में शामिल करना चाहती है, जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रदीप भदूला, कोषाध्यक्ष प्रदीप जुयाल, मोनिका चौहान, विकास नेगी, तृप्ति चमोली, रविंद्र बिष्ट, कामिनी, रूपेश, अरविंद, प्रिया, आकाश, कुसुम, शारदा, प्रदीप, मोहन चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed