फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Food security officer killed in car accident

कार हादसे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की मौत

Fri, 10 Jun 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला/देवप्रयाग।
अमर उजाला/देवप्रयाग। Updated Fri, 10 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के समीप भरपूर मोड़ पर कार हादसे में गोपेश्वर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश राणा (42 वर्ष) की मौत हो गई। राकेश देहरादून से गोपेश्वर लौट रहे थे।

विज्ञापन


 थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न सवा तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम से भरपूर मोड़ पर एक वाहन गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां खाई में उतरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। मौके से एक शव बरामद कर लिया गया। शव की शिनाख्त राकेश राणा पुत्र पूरण सिंह राणा निवासी बालखिला पैलाग (चमोली) के रूप में हुई । वह गोपेश्वर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। जबकि उनके बच्चे लोअर राजेंद्रनगर, देहरादून में रहते हैं।
विज्ञापन


बेटे की मौत की खबर पर होश खो बैठी मां
गोपेश्वर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश राणा की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी मां होश खो बैठीं। होश में आने पर बेटे राकेश का नाम लेकर वे फिर रोने लगती हैं। बालखिला गांव स्थित उनके पैतृक घर पर सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा है। राकेश अपने पीछे अपनी माता बेेलमती देवी, पत्नी रश्मि राणा और दो पुत्रों रोहन व आदित्य को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। रश्मि पौड़ी जनपद में शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे ने जिला स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी झकझोर दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विराज शाह का कहना है कि राकेश राणा कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed