{"_id":"56ffe3f64f1c1b3c71f00220","slug":"flames-are-burning-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जल रहे जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जल रहे जंगल
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
जंगल में लगी आग बुझाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी-श्रीनगर मार्ग पर डोभ श्रीकोट गांव ऊपर के जंगल में शुक्रवार से भड़की आग अब तक नहीं बुझ पाई है। आग की चपेट में आने से कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
पौड़ी-श्रीनगर मार्ग में डोभ श्रीकोट के ऊपर के जंगल में शुक्रवार को दिन में आग भड़क गई थी। जंगल में आग भड़के हुए चौबीस घंटे से अधिक समय हो गया है। वन विभाग अब तक इसे नहीं बुझा पाया है। आग तेजी से फैलती जा रही है। कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो चुकी है। गढ़वाल वन प्रभाग के सहायक प्रभागीय वनाधिकारी श्याम गिरि गोस्वामी ने बताया कि यह सिविल वन क्षेत्र है। आग को बुझाने के लिए के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। तीखा ढलान होने से इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। ऊपर पहुंचते ही यह काबू हो जाएगी। पौड़ी के रेंजर केसी थपलियाल ने बताया कि खिर्सू के समीप बुदेशू के जंगल में भी आग भड़की हुई थी। जिसे ग्रामीणों की मदद से काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शनिवार दोपहर बाद धनपुर पट्टी के नगर क्षेत्र से लगे जंगलों में धुएं का गुबार उठता रहा। रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा मार्ग से लगे चीड़ के जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। वनाग्नि से क्षेत्र में गहरी धुंध छाई हुई है। इससे लोगों को आंखों में जलन की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ पुनाड़ गांव के जंगल में अब भी आग सुलग रही है। बीते सप्ताह यहां जंगल में लगी आग आवासीय घरों के निकट पहुंच गई थी। उधर केदारघाटी में भी कई इलाकों में वन क्षेत्रों में आग लगी हुई है।
विज्ञापन