फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   First State paramedical institute will open in Srinagar

श्रीनगर में खुलेगा पहला राजकीय पैरामेडिकल संस्थान

Sat, 23 Jul 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Sat, 23 Jul 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कालेज एवं शोध संस्थान में राज्य के पहले सरकारी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट खुलने की उम्मीद है। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इस प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार से भी अनुदान मिलेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड साइंसेज के नाम से खुलने वाले इस संस्थान में पूर्व से उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा।  

विज्ञापन


यहां बता दें कि अभी राज्य में कोई भी सरकारी पैरामेडिकल संस्थान नहीं है। ऐसे में चिकित्सा क्षेत्र के तकनीशियन और प्रयोगशाला सहायक सहित अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण लेने के लिए युवाओं को निजी पैरामेडिकल संस्थानों में प्रवेश लेना पड़ता है। निजी संस्थानों में प्रशिक्षण लेना काफी महंगा पड़ता है। इसके अलावा प्रदेश से बाहर के संस्थानों में प्रशिक्षण लेने पर कई बार मान्यता के सवाल भी खड़े हो जाते हैं। इसे देखते हुए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने राजकीय पैरामेडिकल संस्थान खोलने का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन


निदेशक डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि गढ़वाल के केंद्र बिंदु श्रीनगर में स्थित मेडिकल कालेज में संस्थान खुलेगा। संस्थान खोलने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां मशीन, प्रयोगशाला और उपकरण की उपलब्धता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में वह स्वयं कालेज का निरीक्षण करेंगे। ताकि अन्य आवश्यकता देख सकें। क्योंकि छात्रों के रहने और पढ़ने के लिए भवन की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान खुलने से पहाड़ के बच्चों को भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed