फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   First place in the 12th recipient of the honor today Medhavion

12वीं में प्रथम स्थान पाने वाले मेधावियों का सम्मान आज

Sat, 21 May 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 21 May 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
First place in the 12th recipient of the honor today Medhavion
कोटद्वार में आयोजित एजूकेशन फेयर में उमड़ी छात्रों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमर उजाला और ग्राफिक एरा की संयुक्त पहल पर महाराजा वेडिंग प्वाइंट में दो दिवसीय एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 का शुभारंभ शनिवार को किया गया। मेले के पहले दिन करीब छह सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें बारहवीं की परीक्षा दे चुके दो सौ से ज्यादा मेधावियों ने स्कॉलरशिप की परीक्षा में प्रतिभाग किया। अमर उजाला की ओर से इस सत्र में 12वीं की परीक्षा में साठ फीसदी या उससे ऊपर के अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान किया जाएगा। मेला रविवार को भी जारी रहेगा।

विज्ञापन


रविवार के दिन दसवीं व बारहवीं में जिन मेधावियों को साठ प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं, उन्हें अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। जो मेधावी शनिवार को स्कॉलरशिप परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, वह रविवार को अंतिम दिन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा के विजेता को अमर उजाला की ओर से दस हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।  
विज्ञापन


शनिवार को महाराजा वेडिंग प्वाइंट में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने विधिवत मेले का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मेले में काउंसलर के रूप में मौजूद आईडीबीआई की एजीएम श्रुति शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कॅरियर गाइडेंस और एजूकेशन लोन की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि सालाना आय साढ़े चार लाख रुपये से कम होने पर एजूकेशन लोन में सरकार की ओर से ब्याज पर सब्सिडी मिल सकती है। साथ ही बैंक में एफडी पर भी कम ब्याज पर लोन लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेयश कुमार आर्या रहे लकी ड्रॉ के विजेता
कोटद्वार। डीएवी के छात्र श्रेयश कुमार आर्या ने लकी ड्रॉ में स्मार्ट फोन जीता। एनआईआईटी की ओर से भी तीन लकी ड्रॉ विजेताओं को टी-शर्ट प्रदान की गई। सीबीएसई बोर्ड के तीन टॉपर्स को एनआईआईटी की ओर से रविवार को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही हीरो टू व्हीलर्स भी मेधावियों को पुरस्कृत करेगा। मेले में मौजूद एचपी के लैपटॉप की बुकिंग पर सात स्पेशल गिफ्ट दिए जाएंगे। मेले में मौजूद सक्षम ट्यूटोरियल में दाखिला लेने पर बारहवीं कक्षा में अस्सी से नब्बे प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से बीस से तीस प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। मेले में सांई इंस्टीट्यूट, एवलॉन इंस्टीट्यूट, बीएफआईटी, जेबीआईटी, दून बिजनेस स्कूल, होप इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट, डीपीएमआई, यूनियन बैंक, देवभूमि कॉलेज, पार्ले मैक्सिटोज सहित कई प्रतिष्ठानों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed