फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fire station shifted to its building BEL Road

फायर स्टेशन अपने भवन बीईएल रोड पर हुआ शिफ्ट

Tue, 24 Aug 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Fire station shifted to its building BEL Road
अग्निशमन विभाग कोटद्वार को अपना भवन मिल गया है। ग्रास्टनगंज में संचालित हो रहे फायर स्टेशन को अब बीईएल रोड में निर्माणाधीन फायर स्टेशन में शिफ्ट कर दिया गया है। अब कोटद्वार-भाबर क्षेत्र में आग की घटना होने पर फायर कर्मी कम समय में मौके पर पहुंचकर आग बुझा सकेंगे।
विज्ञापन

दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल, रिखणीखाल, जयहरीखाल और नैनीडांडा ब्लाक के लिए कोटद्वार में फायर स्टेशन की स्थापना की गई है। वर्षों से फायर स्टेशन ग्रास्टनगंज में खोह नदी के किनारे से संचालित हो रहा था। ग्रास्टनगंज से दमकल वाहनों को कोटद्वार-भाबर और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए आवाजाही में हो रही दिक्कतों को देखते हुए बीईएल रोड पर राजस्व भूमि अग्निशमन विभाग को हस्तांतरित किया गया। इसके बाद बीईएल रोड पर फायर स्टेशन निर्माण की कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन

गत जुलाई में फायर स्टेशन के आवासीय भवन बनकर तैयार होने पर ग्रास्टनगंज से फायर स्टेशन को बीईएल रोड शिफ्ट कर दिया गया है। वर्तमान में बीईएल रोड पर फायर स्टेशन के बाकी भवनों का निर्माण भी चल रहा है। फिलहाल एक आवासीय भवन में कार्यालय संचालित किया जा रहा है। बीईएल से दमकल वाहनों को पानी की सुविधा मिल रही है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि बीईएल रोड पर फायर स्टेशन को शिफ्ट कर दिया गया है। स्टेशन में प्रशासनिक भवन, सड़क, वाहनों के शेड और अन्य व्यवस्थाओं के लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। बरसात के बाद इस पर भी कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed