फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fire in the forest of Civil Soyam of Dugadda range

दुगड्डा रेंज के सिविल सोयम के जंगल में लगी आग

Mon, 18 Apr 2022 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Fire in the forest of Civil Soyam of Dugadda range
दुगड्डा रेंज के अंतर्गत हनुमंती सिविल सोयम के धधकते जंगल। - फोटो : KOTDWAR
क्षेत्र में पारा चढ़ते ही जंगल जलने शुरू हो गए हैं। रविवार दोपहर से लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज के अंतर्गत सिविल के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। करीब 14 घंटो से वन कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग फैलती जा रही है। आरक्षित वन क्षेत्र में आग पहुंचने से रोकने के लिए वन विभाग के सामने चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर में दुगड्डा रेंज के अंतर्गत कांडाखाल, बडेथ, हनुमंती और मटियाली क्षेत्र के सिविल सोयम के जंगलों में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही वन कर्मी आग बुझाने के लिए निकल पड़े, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। वन कर्मियों ने फायर लाइन काटी, लेकिन तेज आग पर इसका असर नहीं हुआ। वन कर्मी रविवार दोपहर से अभी तक लगातार 14 घंटों से आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं। कांडाखाल क्षेत्र में चीड़ के जंगल में आग है, जिससे पिरूल जलने से पूरे क्षेत्र में धुआं फैला हुआ है। दुगड्डा रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि कांडाखाल और मटियाली के सिविल सोयम के जंगल में रविवार दोपहर बाद से आग लगी हुई है। आग बुझाने और आरक्षित वन क्षेत्र में आग फैलने से रोकने के लिए वन कर्मियों को लगाया गया है। आग से हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed