{"_id":"605e14328ebc3ec86f6c1741","slug":"fire-broke-out-in-a-garbage-dump-near-a-petrol-pump-kotdwar-news-drn3748646200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के पास बरातघर के कूड़े में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के पास बरातघर के कूड़े में लगी आग
विज्ञापन
कोटद्वार में बारात घर के कूड़ाघर से फैली आग को बुझाते फायर बिग्रेड और पुलिस कर्मी।
- फोटो : KOTDWAR
नजीबाबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से सटे बरातघर के कूड़ा घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी की देखते ही देखते आग जनरेटर रूम तक फैल गई और आसपास रखा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की फायर ब्रिगेड ने आग को पेट्रोल पंप तक पहुंचने से पहले ही बुझा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अग्निकांड से आसपास के घरों के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने बरातघर संचालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी और कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
अग्निशमन दल के लीडिंग फायर मैन (एलएफएम) रणधीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह कोटद्वार कोतवाली से उन्हें नजीबाबाद रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तो पंप के पास के कूड़ा घर और जनरेटर रूम में आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभालते हुए आग पर पानी डालकर बुझाना शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। फायर टीम में रणधीर सिंह, योगेश कुमार, प्रदीप कुमार, लल्लू सिंह और राजवीर सिंह आदि शामिल रहे।
उधर, घटना स्थल के समीप के निवासी प्रवेश रावत ने बताया कि बरातघर संचालक की ओर से परिसर के अंदर कूड़ाघर बनाया गया है, जिसमें वह कूड़ा एकत्रकर रखते हैं। कई बार वह कूड़े में आग लगा देते हैं। अगर फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो आग पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बरातघर संचालक राकेश अग्रवाल ने बताया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने बीड़ी या सिगरेट पीकर कूड़े की तरफ फेंक दी, जिससे आग लग गई। उन्होंने कूड़े को आग लगाने की बात से इंकार किया। एसएसआई ने बताया कि मामले में प्रवेश रावत की ओर से तहरीर मिली है।