{"_id":"609d58958ebc3e719e5fa18e","slug":"fever-spread-in-middle-and-middle-villages-of-dallikhal-block-kotdwar-news-drn378700527","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारीखाल ब्लॉक के बिचला व मल्ला ढांगू के गांवों में फैला बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारीखाल ब्लॉक के बिचला व मल्ला ढांगू के गांवों में फैला बुखार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारीखाल ब्लॉक के बिचला और मल्ला ढांगू पट्टी के दो दर्जन गांवों में लोग वायरल फीवर की चपेट में हैं। लोगों ने क्षेत्र में मेडिकल टीम भेजकर जांच की मांग की है।
दाबड़ की पूर्व प्रधान राखी राणा, जसपुर के प्यारेलाल, बाड्यू के प्रकाश चंद्र, बन्नी खैंडूड़ी के पूर्व प्रधान जयपाल सिंह और रुपचंद्र जखमोला ने बताया कि ब्लाक की दोनों पट्टियों के दो दर्जन से अधिक गांवों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने मेडिकल टीम भेजने और दवाई उपलब्ध कराने की मांग की है।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जिला प्रशासन को बुखार पीड़ित हर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर वायरल फीवर की दवाई देने के साथ ही कोरोना सैंपल लेने चाहिए।
विज्ञापन
प्रधान, बीडीसी सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियों की सूचना पर मेडिकल टीम गांव में भेजी जा रही है। मेडिकल टीम की जांच के दौरान विकासखंड के छह गांवों जुड्ड, पवेख, ढौरी, दिखेत, देवरी व जुयालगांव में 48 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। लोगों को मेडिकल किट भेजकर आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है।
-महेंद्र सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल