फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Festival of India in the colorful debut Knwasrm

कण्वाश्रम में भरत महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज

Thu, 11 Feb 2016 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो किशनपुर
अमर उजाला ब्यूरो किशनपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महोत्सव का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के पीआरओ दर्शन सिंह रावत ने साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल रेस में नंदपुर निवासी पारस रावत प्रथम, कलालघाटी निवासी सूरज कुमार द्वितीय और कलालघाटी निवासी हीरा सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


उसके बाद एन मार्डन स्कूल झंडीचौड़, एमकेवीएन कण्वघाटी, राजकीय कन्या इंटर कालेज कलालघाटी, बोक्सा जनजाति कन्या विद्यालय हल्दूखाता, प्राथमिक विद्यालय कलालघाटी, राइजिंग सन पब्लिक स्कूल दुर्गापुर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में कई प्रस्तुतियां दीं। इसमें धरती हमारा गढ़वाल की..., राधा क्यों न जले..., बेडू पाको बारो मासा..., मेरी बाजू रंगा..., मालू की राला..., प्रेम रतन धन पायो..., किंगारा का झाला घूघूति..., मेरा बाग्यों मा..., ब्योली है जवान... आदि प्रस्तुतियों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में एमकेवीएन कण्वघाटी, राइजिंग सन पब्लिक स्कूल और बोक्सा जनजाति विद्यालय हल्दूखाता क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद उदयरामपुर, त्रिलोकपुर, नंदपुर और शिवपुर की महिला मंगल दल की सदस्यों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कण्वाश्रम को एतिहासिक स्थल बताते हुए कहा कि इस तरह के मेलों के आयोजन से आपस में सौहार्द बनता है।
विज्ञापन


उन्होंने सीएम के यहां आने पर सभी से क्षेत्र के विकास में सुझाव देने की अपील की है। महोत्सव में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए, जिसमें क्षेत्रवासियों को विभिन्न जानकारी के साथ ही दवाइयां, कीटनाशक, उपकरण आदि दिए गए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम जीआर बिनवाल, ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, मेला समिति के अध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, कीरत सिंह, रंजना रावत, तेजपाल सिंह रावत, सुधा रावत, डा. मंजीत सिंह, ज्योती मिश्रा, दयाशंकर फुलारा, राम सिंह रावत, मदन सिंह रावत, दामोदर सिंह और हर्षवर्धन गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज होने वाले कार्यक्रम
- स्थानीय कलाकारों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां प्रात: 11 बजे।
- लोकगायिका मीना राणा एवं साथियों की प्रस्तुतियां दोपहर एक बजे।
- सीएम हरीश रावत के साथ विद्वानों और लेखकों की विचार गोष्ठी दोपहर एक बजे और जनता को संबोधन दोपहर तीन बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed