{"_id":"d72c05b4e7f56a8e44a2c2a26fd531e1","slug":"falling-stones-threaten-passers-by-on-the-street-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पत्थर गिरने से राहगीरों को खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पत्थर गिरने से राहगीरों को खतरा
पौड़ी
Updated Sun, 14 Feb 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुड़दौड़ी-जामलाखाल-चाराकोट मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुश्ते की मरम्मत न होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। इसके अलावा ऊपर से सड़क पर पत्थर गिरने पर आवाजाही करने वालों पर खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में लोगों ने अब लोक निर्माण विभाग से सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।
बता दें कि घुड़दौड़ी-जामलाखाल-मुछियाली-खंदूखाल मोटर मार्ग घुड़दौड़ी क्षेत्र को श्रीनगर से जोड़ता है। वर्तमान में इस सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। जामलाखाल के समीप ढुंगी बैंड, डामली के समीप और कई अन्य जगहों पर बरसात में क्षतिग्रस्त पुश्ते अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं।
शिक्षक बालम सिंह और क्षेत्रवासी रामदास, दीपक समेत कई लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुश्ते ठीक न होने से आने जाने में दुर्घटना होने का भय बना रहता है। उनका कहना है कि चाराकोट और देवल गांव के बीच इस सड़क पर ऊपर से पत्थर निकाले जाते हैं जिसके नीचे गिरने पर राहगीरों को खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मार्ग की दशा सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करने, अवैध पत्थर निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
लोनिवि निर्माण खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर कहते हैं कि इस मार्ग में क्षतिग्रस्त पुश्तों के पुनर्निर्माण के लिए आंगणन तैयार कर आपदा मद में शासन से धन की मांग की गई है। बजट आते ही पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चाराकोट से आगे यह सड़क लोनिवि विश्व बैंक खंड पौड़ी के पास है जिसमें विश्व बैंक खंड की ओर से मरम्मत कार्य चल रहा है।