{"_id":"577943134f1c1b6a697f9d27","slug":"failure-to-plan-for-the-mountain-drive-taxis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ के लिए टैक्सी चलाने के लिए योजना फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ के लिए टैक्सी चलाने के लिए योजना फेल
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़वासियों को राजधानी से श्रीनगर के लिए मैक्सी कैब सेवा देने का सरकारी फरमान पर एक ही दिन अमल हुआ। सेवा बंद होने का कारण देहरादून से श्रीनगर के लिए सवारियां नहीं मिलना बताया जा रहा है। जबकि देहरादून-श्रीनगर के बीच कई टैक्सियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में रोडवेज को सवारी न मिलना सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
पहाड़वासियों की सबसे बड़ी दिक्कत राजधानी के लिए सीधी बस सेवाओं की कमी है। ऐसे में लोग या तो प्राइवेट बसों को बदल-बदलकर या फिर टैक्सियों से राजधानी आवागमन करते हैं। जून में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजक्ट के तहत पहाड़ी क्षेत्रों के लिए रोडवेज मैक्सी-कैब सेवा शुरू हुई।
विज्ञापन
प्रचारित किया कि राज्य भर में बस सेवा से वंचित रूटाें पर कैब चलेंगी। पहले चरण में कुमाऊं के रामनगर डिपो में एक जून से कैब शुरू की गई। दूसरे चरण में देहरादून-श्रीनगर रूट पर सेवा की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
18 जून को राजधानी से श्रीनगर पहली मैक्सी-कैब पहुंची। दोपहर बाद टैक्सी सवारी लेकर लौट गई। इसके बाद से यह टैक्सी दोबारा श्रीनगर नहीं पहुंची। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक प्रबंधक बृजेश पुंडीर का कहना है कि अनुबंधित टैक्सी को श्रीनगर के लिए सवारी नहीं मिल पा रही हैं। इसलिए मैक्सी कैब नहीं चल रही है।
बस के समान है किराया
रोडवेज की ओर से अनुबंधित टैक्सी का किराया बस के समान 265 रुपये रखा गया है। टैक्सी को परिवहन विभाग से नौ सवारियों (चालक सहित) को ढोने की अनुमति मिली है। देहरादून में हिल डिपो और श्रीनगर में डिपो स्टेशन से टैक्सी संचालित होनी थी।