फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Expressing concern over migration from the hills, emphasis was placed on returning to the villages.

Kotdwar News: पहाड़ से पलायन पर चिंता जताते हुए गांव लौटने पर दिया जोर

Thu, 09 Apr 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 09 Apr 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Expressing concern over migration from the hills, emphasis was placed on returning to the villages.
धूमधाम से मनाया गया ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच का स्थापना दिवस
विज्ञापन

कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उत्तराखंड में पलायन व पर्यावरणीय स्थिति पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने गांव लौटने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान रतनपुर सुखरो निवासी सलोनी बिष्ट व पोखडा ब्लॉक के ग्राम गवांणी निवासी शांति देवी नवानी को सहायता राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वन अधिनियम व वन्यजीव अधिनियम के कारण लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। मार्ग निर्माण के लिए सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा। विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने संस्था के पिछले 12 वर्षों के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। संस्था की ओर से समाज उत्थान संबंधी कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही वर्ष 2025 से उच्च शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में युवाओं को नशा मुक्त और संस्कार युक्त बनाने पर भी बल दिया गया। इससे पूर्व राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवी सुखरो के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बीडीओ दुगड्डा बीडी रतूड़ी, गढ़वाल सैनिक लीग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीबी ध्यानी (रि.), पार्षद नीरूबाला खंतवाल, विजय लखेड़ा, चित्रमणि देवलियाल मौजूद रहे। संचालन शंकर दत्त गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed