फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Exploring the possibilities of pocket parking to improve traffic management.

Kotdwar News: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तलाशी पॉकेट पार्किंग की संभावनाएं

Wed, 17 Dec 2025 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 17 Dec 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Exploring the possibilities of pocket parking to improve traffic management.
मेयर ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में दिए थे संयुक्त सर्वे के निर्देश
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर निगम, एनएच, लोनिवि, एआरटीओ व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर के मुख्य मार्गों पर पॉकेट पार्किंग की संभावनाएं तलाशने के लिए विभिन्न स्थानों का सर्वे किया।
बुधवार को पांचों विभागों की संयुक्त टीम ने एनएच पर बेस अस्पताल व आसपास के क्षेत्र, झंडाचौक, लालबत्ती चौराहा, गाड़ीपड़ाव स्टैड, उमानंद बड़थ्वाल मार्ग स्थित स्टैंड, पटेल मार्ग, सिनेमा रोड, देवी रोड पर एसबीआई व मछली बाजार, मोटर नगर के समीप सड़क के किनारे पॉकेट पार्किंग बनाने की संभावनाएं तलाशी। यातायात पुलिस ने जयानंद भारतीय मार्ग और हेमवती नंदन बहुगुणा मार्ग तिराहा पर वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं दी। पुराना सिद्धबली मार्ग पर ऑटो स्टैंड संचालन पर सहमति बनी। हनुमान मंदिर के पीछे संचालित होने वाले ऑटो वहां से संचालित नहीं होंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि टीम ने संयुक्त सर्वे कर लिया है और अगले कुछ दिनों में टीम अपनी रिपोर्ट देगी। कानूनी व पब्लिक पहलुओं की जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर पॉकेट पार्किंग स्थापित किए जाएंगे। टीम में नगर निगम से मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, टैक्स अधिकारी सुरेश नेगी, वर्क एजेंट असलम, यातायात निरीक्षक संदीप तोमर, लोनिवि से एई आकांक्षा बहुगुणा, एनएच के जेई आशीष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed