{"_id":"5ff07ceb8ebc3e3c8c6efab8","slug":"excavations-disrupting-the-water-supply-of-muktidham-and-golok-kotdwar-news-drn3664638105","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई कर मुक्तिधाम और गोलोक की जलापूर्ति कर रहे बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई कर मुक्तिधाम और गोलोक की जलापूर्ति कर रहे बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तिधाम समाज सेवा समिति और गोपाल गोलोक सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर हेमलता नेगी से भेंटकर नगर निगम की ओर से की जा रही एकतरफा कार्रवाई का विरोध जताया। लोगों ने कहा कि नगर निगम की ओर से ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग बुझाने के लिए मुक्तिधाम की जमीन को खोदकर मुक्तिधाम और गोपाल गोलोक की जलापूर्ति को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है।
कहा कि मुक्तिधाम और गोलोक की भूमि सरकारी रिकॉर्ड में श्रेणी-3 के तहत अंकित है। करीब 45 वर्षों से इस भूमि का प्रयोग शमशानघाट के रूप में हो रहा है, लेकिन कुछ लोग भूमि को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व नगर पालिकाओं के कार्यकाल में गोपाल गोलोकधाम को गोरक्षा के लिए तीन बीघा भूमि दी गई थी। संस्था इस भूमि पर होने वाले विस्तार के लिए नगर निगम से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांग रही है। इसके लिए 39 पार्षदों का समर्थनपत्र निगम को सौंपा गया, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मेयर से संस्थाओं को सहयोग करने की मांग की। इस दौरान गोपाल गोलोक सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, मुक्तिधाम समाज सेवा समिति के अध्यक्ष दीनानाथ भाटिया, विनोद चंद्र कुकरेती, श्रीकृष्ण सिंघानिया, महावीर सिंह रावत और भगवती प्रसाद कंडवाल आदि मौजूद थे।