फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ex-servicemen's demonstration to create order in CSD

सीएसडी में व्यवस्था बनाने के लिए पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन

Sat, 10 Jul 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen's demonstration to create order in CSD
तीन सूत्री मांगों को लेकर कोटद्वार के पूर्व सैनिकों ने सीएसडी (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सेना के सब एरिया कमांडर देहरादून को ज्ञापन भेजकर उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिक कोटद्वार सीएसडी के बाहर सड़क पर एकत्र हुए। उन्होंने अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी के माध्यम से सेना के सब एरिया कमांडर को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि संगठन लंबे समय से सेना के अधिकारियों को सीएसडी की व्यवस्थाओं से संबंधित शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र की अधिकतर आबादी पूर्व सैनिकों की है। सीएसडी में व्यवस्थाओं की कमी के कारण पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को कैंटीन में खरीदारी करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सेवारत सैनिकों के लिए पूर्व की भांति अलग से कैंटीन खोलने, कोटद्वार में पूर्व सैनिकों की संख्या को देखते हुए सीएसडी को सब एरिया कैंटीन में तब्दील करने और कैंटीन कर्मियों का तीन साल के बाद अन्यत्र तबादला करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कै. सीपी डोबरियाल (रि.), अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उम्मेद सिंह चौधरी, शूरवीर खेतवाल, सुरेश रावत, जीएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed