फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Even after the severe cold, the municipal corporation did not light the bonfire

कड़ाके की ठंड के बाद भी नगर निगम ने नहीं जलाए अलाव

Sun, 19 Dec 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Even after the severe cold, the municipal corporation did not light the bonfire
क्षेत्र में पिछले चार दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में पुलिस, यात्री, खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के साथ ही लावारिस पशु भी ठंड से कांप रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में हर साल पंद्रह दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है। इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से पूर्व में करीब 12 मुख्य चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार कड़ाके की ठंड के बाद भी नगर निगम ने अलाव की व्यवस्था नहीं की है। कोटद्वार से रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों के लिए आवाजाही करते हैं लेकिन लोगों के पास ठंड से बचने का एकमात्र उपाय अलाव ही है। चार दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को पूरा क्षेत्र कोहरे के आगोश में रहा, लेकिन निगम प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में यात्री, पुलिसकर्मी, तीमारदार के साथ ही लावारिस पशु भी कड़कड़ाती ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर जलाए जाते थे अलाव
नगर निगम प्रशासन की ओर से बेस अस्पताल, स्टेशन, लालबत्ती चौराहा, आमपड़ाव, झंडाचौक, मालगोदाम रोड, देवी मंदिर चौराहा, कौड़िया तिराहा, नींबूचौड़, दुर्गापुरी, मोटाढांक, कुंभीचौड़ आदि जगहों पर पूर्व में अलाव की व्यवस्था की जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव जलाने के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही सभी चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी। - केएस नेगी, नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed