फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Enrollment regulations fiercely blown apart

नामांकन में जमकर उड़ीं नियम कानून की धज्जियां

Sat, 20 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sat, 20 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन के दौरान प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाईं। नामांकन के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लघंन होता रहा।

विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में 19 व 20 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्र्क्रिया संपन्न हुई। लिंगदोह समिति के अनुसार प्रत्याशी प्रचार के लिए प्रिंटेड सामग्री का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। साथ ही परिसर व परिसर के बाहर जुलूस प्रदर्शन भी नहीं कर सकते, लेकिन बिड़ला परिसर में प्रत्याशी व समर्थक चुनाव प्रचार में जमकर प्रिंटेड हैंडकार्ड, पोस्टर, बैनर का जमकर प्रयोग करते रहे। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने शहर की सड़कों को प्रिटेंड प्रचार सामग्री से पाट दिया। जुलूस के दौरान शहर क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। यातायात व्यवस्था सुचारू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

तो रद हो जाएंगे अधिसंख्य नामांकन
शोध छात्र नवीन नौटियाल ने अब तक के चुनाव प्रचार की पूरी रिकार्डिंग की है। नौटियाल ने प्रिंटेड सामग्री, जुलूस प्रदर्शन आदि की पूरी रिकार्डिंग मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपी है। सबूत पुख्ता होने पर अधिसंख्य प्रत्याशियों के नामांकन रद हो सकते हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने कहा कि शिकायत ग्रेवांश समिति को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील प्रशासन देगा नोटिस
एसडीएम रजा अब्बास ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों पर पोस्टर लगाने वाले छात्र नेताओं को नोटिस भेजा जाएगा। रजा अब्बास ने बताया कि ऐसे छात्र नेताओं को चिन्हित कर लिया गया है। लोक संपत्ति निरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
चार छात्र नेताओं को नोटिस
श्रीनगर। तहसील प्रशासन ने लोक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत चार छात्र नेताओं को नोटिस जारी किया है। एसडीएम रजा अब्बास ने बताया कि सार्वजनिक संपत्तियों पर पोस्टर चस्पा किए जाने पर बिड़ला परिसर के चार छात्र नेताओं को पोस्टर हटाए जाने के नोटिस जारी किए गए है। एसडीएम ने बताया कि ऐसा न किए जाने पर उक्त छात्र नेताओं पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अध्यक्ष के लिए तीन व सचिव के लिए चार नामांकन
छात्रसंघ चुनाव
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव के लिए अबतक 23 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हुई। इस दौरान बिड़ला परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अध्यक्ष पद के लिए अभाविप के अंकुर रावत, जय हो के आयुष मियां व हर्ष वर्धन ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद पर सुजीत गैरोला, विमल, हरीश, सचिव पद  के लिए वकार हुसैन, रॉबिन सिंह, शीला, गौरव राणा, सह सचिव पद के लिए कुसुम पांडे व अमन पटवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए नीरज सिंह व हर्षवर्धन सिंह, विवि प्रतिनिधि पद के लिए नीरज ध्यानी, कविंद्र सिंह, दिव्यांशू काला, ताजबर सिंह, अर्जुन नेगी तथा छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए आइसा की शिवानी पांडे व तृप्ति ने नामंाकन कराया है। कार्यकारिणी सदस्यों के छह पदों के लिए मात्र दो प्रत्याशियों मनीष कुमार व प्रवीण  सिंह ने नामांकन कराया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने कहा कि 22 अगस्त को नाम वापसी व 23 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन के दौरान एसडीएम रजा अब्बास, कोतवाल उत्तम सिंह, एसआई रफत अली, अनिरुद्ध कोटियाल, प्रशिक्षु एसआई रुचिका रानी आदि मौजूद थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed