{"_id":"57b891b74f1c1ba2506ed995","slug":"enrollment-by-23-for-student-union-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए 23 ने किया नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए 23 ने किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। नामांकन प्रक्र्रिया शनिवार को संपन्न हुई। इस दौरान बिड़ला परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अभाविप के अंकुर रावत, जय हो के आयुष मियां व हर्ष वर्धन ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद पर सुजीत गैरोला, विमल, हरीश, सचिव पद के लिए वकार हुसैन, रॉबिन सिंह, शीला, गौरव राणा, सह सचिव पद के लिए कुसुम पांडे व अमन पटवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए नीरज ङ्क्षसह व हर्षवद्र्धन सिंह, विवि प्रतिनिधि पद के लिए नीरज ध्यानी, कविंद्र सिंह, दिव्यांशू काला, ताजबर सिंह, अर्जुन नेगी तथा छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए आइसा की शिवानी पांडे व त्रृप्ति ने नामंाकन कराया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के छह पदों के लिए मात्र दो प्रत्याशियों मनीष कुमार व प्रवीण सिंह ने नामांकन कराया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने कहा कि 22 अगस्त को नाम वापसी व 23 को नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। नामांकन के दौरान एसडीएम रजा अब्बास, कोतवाल उतम सिंह, एसआई रफत अली, अनिरुद्ध कोटियाल, प्रशिक्षु एसआई रुचिका रानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन