फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Employees furious at the termination of the service contract

सेवा अनुबंध समाप्त होने पर भड़के एनआरएलएम कर्मी

Mon, 03 Jan 2022 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Employees furious at the termination of the service contract
बीरोंखाल बाजार में सेवा अनुबंध समाप्त होने के विरोध में प्रदर्शन करते एनआरएलएम कर्मी और महिला स? - फोटो : KOTDWAR
बैजरो। बीरोंखाल ब्लाक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कार्यरत ब्लाक समन्वयक सहित सभी सात कर्मियों के सेवा अनुबंध समाप्त होने से भड़के अनुबंध कर्मियों व ब्लाक के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने उनके समर्थन मे बीरोंखाल बाजार में रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बीरोंखाल की ब्लाक समन्वयक सुषमा बिष्ट ने कहा कि एनआरएलएम भारत सरकार की ओर से संचालित योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें 90 फीसदी धनराशि केंद्र सरकार और 10 फीसदी धनराशि राज्य सरकार द्वारा व्यय की जा रही है। वर्तमान में बीरोंखाल में 300 से अधिक महिलाओं को कैपेसिटी बिल्डिंग क्षमता विकास ट्रेनिंग, कृषि और गैर कृषि ट्रेनिंग से जोड़ा गया है। जिंदगी आजीविका संवर्धन का रास्ता दिखाने वाली एजेंसी इंटरनेशनल यूनाइटेड कंपनी (यूएनडीपी) के तहत बीरोंखाल में संचालित हो रहे क्लस्टरों में 300 से अधिक महिलाएं सदस्य हैं। 31 दिसंबर को उनका कंपनी के साथ अनुबंध समाप्त हो गया है, लेकिन सरकार अब अनुबंध को आगे नहीं बढ़ा रही है। जिससे इन सभी की आजीविका व योजना पर संकट मंडरा रहा है। कहा कि यदि सरकार कंपनी का अनुबंध नहीं बढ़ा रही है, तो कार्यरत सभी कर्मचारियों को संविदा के तहत आजीविका मिशन में नियुक्ति दी जाए, ताकि योजना सुचारु रूप से संचालित होती रहे। रैली को समर्थन देने आए ग्राम संगठन व स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने मांग पर कार्रवाई न होने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। रैली में ललीता रावत, सुमन देवी, मधु देवी, सिंदूरी देवी, दीपा देवी, अनीता देवी, बीना देवी, मीनाक्षी देवी सहित कई मौजूद थे। उधर, आजीविका मिशन के जिला परियोजना निदेशक संजीव कुमार राय का कहना है कि किसी कंपनी या कर्मियों के अनुबंध समाप्त होने के संबंध में कोई निर्देश शासन से नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed