फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Employees demanded the restoration of ACP.

Kotdwar News: कर्मचारियों ने एसीपी बहाली की उठाई मांग

Tue, 04 Aug 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 04 Aug 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
Employees demanded the restoration of ACP.
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोटद्वार एवं दुगड्डा शाखा की संयुक्त बैठक मंगलवार को जीजीआईसी कोटद्वार में हुई जिसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग 10, 16 और 26 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर पूर्व की भांति एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) का शासनादेश जल्द जारी किया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की दुगड्डा, द्वारीखाल और यमकेश्वर ब्लॉकों का संयुक्त सम्मेलन सितंबर में कोटद्वार में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोटद्वार शाखा अध्यक्ष मुकेश रावत ने कर्मचारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। भारत सिंह बिष्ट ने राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, दुगड्डा शाखा अध्यक्ष नवीन जुयाल, सेवायोजन विभाग के प्रदीप सिंह, नारायण सिंह, मंडलीय उपाध्यक्ष श्याम सिंह ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed