फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Employees burnt copies of the mandate of the Golden Card

कर्मचारियों ने फूंकी गोल्डन कार्ड के शासनादेश की प्रतियां

Mon, 27 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Employees burnt copies of the mandate of the Golden Card
कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते गोल्डन कार्ड की खामियों से आक्रोशित शिक् - फोटो : KOTDWAR
उत्तराखंड अधिकारी, कार्मिक शिक्षक महासंघ की स्थानीय इकाई ने गोल्डन कार्ड में व्याप्त खामियों का अभी तक निराकरण न होने के विरोध में सोमवार को तहसील में गोल्डन कार्ड संबंधी शासनादेश की प्रतियां फूंक विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी, कार्मिक शिक्षक महासंघ की स्थानीय इकाई से जुड़े शिक्षक कर्मचारी कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोल्डन कार्ड के संबंध में जारी शासनादेश की प्रतियां फूंक विरोध दर्ज कराया। कहा कि स्वास्थ्य योजना के तहत प्रदेश सरकार ने गोल्डन कार्ड बनाने के साथ ही गत एक जनवरी से सेवारत कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन से अंशदान की कटौती शुरू कर दी है। संगठन कई बार योजना में व्याप्त खामियों को दूर करने की मांग कर चुका है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई है। कहा कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली एवं उदासीन रवैए के कारण अस्पतालों में कार्ड का कोई उपयोग न होने से कर्मचारी व पेंशनरों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य संयोजक संतन सिंह रावत, अध्यक्ष मुकेश रावत, सचिव प्रवीन रावत, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, कल्पना चौहान, संयुक्त सचिव गोपी चंद, संगठन मंत्री महक सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. योगेश रूवाली, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री मनमोहन चौहान, मुकेश रावत, आशीष खर्कवाल, राजेंद्र भंडारी, रतन सिंह बिष्ट, विजेंद्र बिष्ट, परितोष रावत, भास्कर भारद्वाज, माध्यमिक शिक्षक संघ से महावीर सिंह बिष्ट, सेवायोजन विभाग से संतन सिंह रावत, कृषि विभाग से सरदार नरेश सिंह, राकेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed