फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephants entered Amsaur village, causing damage to betel trees and horticulture.

Kotdwar: देर रात आमसौड़ गांव में घुसा हाथियों का झुंड, चारापत्ती के पेड़ाें और बागवानी को पहुंचाया नुकसान

Fri, 09 Aug 2024 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2024 05:00 PM IST
सार

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह हाथियों के झुंड को गांव से दूर जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता मिली।

विज्ञापन
Elephants entered Amsaur village, causing damage to betel trees and horticulture.
हाथी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

विकासखंड दुगड्डा के आमसौड़ गांव में बुधवार रात को छह हाथियों को झुंड घुस गया। हाथियों ने इस दौरान चारापत्ती के पेड़ों, बागवानी और खेतों में खड़े पशु चारे को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह हाथियों को जंगल में खदेड़ा। हाथियों की धमक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन


आमसौड़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रमोहन जुयाल ने बताया कि बुधवार रात 10:00 बजे के करीब छह हाथियों का झुंड गांव में घुस गया। इस दौरान हाथियों ने उनके बगीचे में लगाए गए आम के पेड़ों को रौंद डाला। साथ ही चारापत्ती के पेड़ों और खेतों में खड़े पशुचारे को भी तहस-नहस कर दिया। रात 12:00 बजे के करीब हाथियों की चिघाड़ सुनकर वह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और हाथियों को खदेड़ने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन


Kotdwar News: तेलीसोत नाले से पश्चिमी झंडीचौड़ के तटीय इलाकों में हो रहा भूकटाव
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह हाथियों के झुंड को गांव से दूर जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता मिली। कहा कि हाथियों की धमक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

उधर, दुगड्डा के रेंजर उमेश जोशी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हाथियों को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जा रही है। कहा कि इस गांव में हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए सोलर तारबाड़ लगाना भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed