फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Electricity has been cut off in 99 Gram Panchayats for the last 22 hours.

Kotdwar News: 22 घंटों से 99 ग्राम पंचायतों में बिजली गुल

Sun, 31 May 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 31 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity has been cut off in 99 Gram Panchayats for the last 22 hours.
जनरेटर से काम चला रहे व्यापारी, ग्रामीणों को भी झेलनी पड़ रही है परेशानी
विज्ञापन

कोटद्वार। तीन दिन से रुक-रुककर जारी आंधी-बारिश के कारण ऊर्जा निगम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। द्वारीखाल ब्लॉक के मस्टखाल सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण 99 ग्राम पंचायतों में 22 घंटे से अधिक समय तक अंधेरा पसरा रहा। रविवार दोपहर तक निगम केवल 35 फीसदी क्षेत्र में ही बिजली आपूर्ति बहाल कर सका।
शुक्रवार रात शुरू हुई तेज बारिश और आंधी से कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। सबसे अधिक असर मस्टखाल विद्युत सब-स्टेशन क्षेत्र पर पड़ा। ऊर्जा निगम ने किसी तरह बिजली की आपूर्ति सुचारू की लेकिन शनिवार शाम को फिर एक बार आंधी-बारिश से चैलूसैंण से धारी तक कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन

सिलोगी के व्यापारी राजेश्वर सेमवाल, संग्राम सिंह, सोहन बलूनी, चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि बिजली नहीं होने से कारोबार प्रभावित हुआ और रविवार को भी जनरेटर के सहारे काम चलाना पड़ा। उधर, यमकेश्वर ब्लॉक के कस्याली विद्युत सब-स्टेशन के किमसार फीडर क्षेत्र में भी करीब 15 फीसदी हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, दुगड्डा ब्लॉक के जौरासी गांव में 11 केवी लाइन का एक फेस लो-वोल्टेज से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्टखाल फीडर शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक बंद रहा। क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के लिए श्रमिक लगातार कार्य कर रहे हैं। देर शाम तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
- रवि अरोड़ा, एसडीओ (हिल) ऊर्जा निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed