फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Election Commissioners brainstorm on body and panchayat elections

निकाय और पंचायत चुनावों में पारदर्शिता, निष्पक्षता लाने पर हुआ मंथन

Tue, 15 Oct 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Election Commissioners brainstorm on body and panchayat elections
कोटद्वार। देश के 16 राज्यों के निर्वाचन आयुक्तों के सम्मेलन में निकाय और पंचायत चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता लाने पर मंथन किया गया। सभी आयुक्तों ने अपने राज्यों के चुनावों के अनुभव साझा करते हुए कामन इश्यू पर चर्चा की। राष्ट्रीय सम्मेलन में निकाय और पंचायत चुनावों को आईटी (इंफॉर्मेशन टेक्नालॉजी) से जोड़कर मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया गया। सम्मेलन के बाद आयुक्तों ने कोटद्वार स्थित भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. का भ्रमण कर उसमें बनने वाली मशीनों, उपकरणों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड, दिल्ली, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश समेत देशभर के 16 राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए कोटद्वार के बीईएल परिसर में जुटे। यहां निर्वाचन आयुक्तों ने अपने राज्यों में हुए नगर निकाय और पंचायत चुुनावों से संबंधित नवाचार और अनुभव साझा किए। सम्मेलन के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली और चंडीगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि हर राज्य में निर्वाचन आयोग के कुछ कॉमन इश्यू हैं, जिनके निराकरण के प्रयास सतत किए जाते हैं। उन्होंने ईवीएम में वीवीपैट मशीन लगाने को सही बताया। कहा कि इससे मतदान में पारदर्शिता बनी रहती है। नई तकनीक से जहां चुनावी प्रक्रिया मजबूत होगी, वहीं, मतदाताओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने चुनाव मोबाइल एप, ई वोटर स्लिप, ऑनलाइन नॉमिनेशन, ई-मैनेजमेंट और ईवीएम ट्रेकिंग सिस्टम आदि की जानकारी दी। बिहार के राज्य निर्वाचन आयुक्त अशोक कुमार चौहान ने पंचायत और निकाय चुनावों में महिलाओं की सहभागिता पर प्रजेंटेशन दिया। सम्मेलन में उत्तराखंड के निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट, बीईएल की वरिष्ठ महाप्रबंधक शिखा गुप्ता, जीएम मनोज कुमार समेत झारखंड, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश के आयुक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed