राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में कला संकाय विभागीय परिषद के अंर्तगत दो दिवसीय विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं की रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने छात्रों से उत्साह तथा उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की। इस दौरान हुई मेहंदी प्रतियोगिता में एकता और समूह नृत्य में अंशिका और गरिमा प्रथम रहीं।
दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल ने किया। सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका डॉ. गीता रावत शाह ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कोविड के कारण महाविद्यालय में प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई थीं, जिस कारण छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए काफी उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत हुई मेहंदी प्रतियोगिता में एकता बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम, नेहा रावत बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय और नेहा बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में अंशिका, गरिमा पहले, प्रीती, अंजलि सुयाल, नीलम, रचना सुयाल दूसरे और मानसी रावत, इति की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में सिद्धार्थ प्रथम, अंकिता रौतेला द्वितीय, अंजलि सुयाल तृतीय रहे। वहीं हेयर स्टाइल में एकता प्रथम, रचना सुयाल द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. इंदु मलिक, डॉ. विनय देवलाल, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. उषा सिंह, डॉ. कपिल, डॉ. मनीषा, डॉ. गीता ने निभाई।