{"_id":"579a427c4f1c1b6b6e21dfe6","slug":"eight-if-not-soon-put-a-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त न हुईं तो आठ को तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त न हुईं तो आठ को तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय यमकेश्वर के अधिकारियों की कार्यशैली पर रोष जताया है। उन्होंने जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त न किए जाने पर आगामी आठ अगस्त को कार्यालय में तालाबंदी का ऐलान किया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को राजकीय जूनियर हाईस्कूल ठांगर में प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के चलते शिक्षकों के वेतन आहरण और अन्य कार्य अटके हुए हैं।
विज्ञापन
आयकर फार्म 16 जो कि मार्च माह में उपलब्ध हो जाने चाहिए थे वह अभी तक शिक्षकों को नहीं मिले हैं। सेवा पुस्तिका का सत्यापन और जीपीएफ पासबुक को दुरुस्त करने का काम भी नहीं हुआ है। कार्यालय के अधिकारियों की लापरवाही से शिक्षकों को आयकर पैनल्टी के नोटिस आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में उपशिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया जिसमें चेताया गया है कि जल्द व्यवस्थाएं ठीक नहीं की गई तो आठ अगस्त को कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन और तालाबंदी की जाएगी।
बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुमन नौटियाल, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मेहरबान सिंह बिष्ट, गिरीश बड़ोला, सन्तोष राय, देवेंद्र सिंह नेगी, शैलेंद्र कंडवाल, चंद्रपाल सिंह असवाल, दिग्विजय सिंह, राजेश नेगी और बीरेंद्र डबराल आदि थे।