{"_id":"a3cf9f3076dbb26a4db4c218ce02d98b","slug":"economic-help-for-cancer-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वजीत के उपचार को जन मंच देगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वजीत के उपचार को जन मंच देगा सहयोग
श्रीनगर
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील जन मंच ब्लड कैंसर से पीड़ित 17 वर्षीय विश्वजीत नेगी के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग देगा। जन मंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बताया कि ग्राम पंचायत मलेथा (टिहरी गढ़वाल) की रोशनी नेगी का पुत्र विश्वजीत नेगी ब्लड कैंसर से पीड़ित है। उसका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में उपचार चल रहा है। विश्वजीत की मां बड़े संघर्षों से अपने पुत्र का इलाज कर रही है। जबकि उसके पिता 17 वर्षों से लापता हैं। विश्वजीत के उपचार पर अब तक आठ लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इसमें ढाई लाख की आर्थिक मदद दिल्ली के एक एनजीओ ने की है। स्वामी ने बताया कि जन मंच भी विश्वजीत के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग देगा। इसके लिए धनराशि एकत्रित करने की जिम्मेदारी मंच के सदस्य रामजय असवाल की दी गई है।